MSME – OpenBook Blog

जूट उद्यमी योजना क्या है और इसका लाभ किसे और कैसे मिल सकता है?
भारतीय अर्थव्यवस्था में हमेशा से जूट उद्योग का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। विभाजन से पहले जूट उद्योग में भारत का एकाधिकार था। उस समय कच्चा जूट भारत से स्कॉटलैंड भेजा जाता था, जहां जूट के प्रोडक्ट जैसे टाट और बोरियां बनाकर विश्व के अलग-अलग देशों में भेजा जाता था। वर्तमान में भी जूट से बने प्रोडक्ट की मांग पूरी दुनिया में होती है,क्योंकि भारत का जूट सबसे बेहतर क्वालिटी का है। यही वजह है कि भारत में जूट को “सोने का रेशा” यानी “गोल्ड फ़ाइबर” कहा जाता है। भारत में जूट उद्योग का इतिहास काफ़ी पुराना है। देश में जूट का पहला कारख़ाना 1859 में स्कॉटलैंड के व्यापारी जॉर्ज ऑकलैंड ने बंगाल में श्रीरामपुर के पास स्थापित किया था। धीरे-धीरे जूट उद्योग का विकास हुआ और 1939 में जूट कारख़ानों की संख्या बढ़कर 105 हो गई।

विभाजन से पहले भारत में जूट के कुल 112 कारख़ाने थे, लेकिन विभाजन के समय 10 कारख़ाने पाकिस्तान को दे दिए गए। जिससे भारत में जूट उद्योग के विकास पर प्रभाव पड़ा। 1949 में भारतीय रूपये के अवमूल्यन (Devaluation) की वजह से भारतीय कारख़ानों के लिए पाकिस्तान का कच्चा जूट बहुत महंगा हो गया। पाकिस्तान ने इसका बहुत लाभ उठाया, लेकिन भारत सरकार ने जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया। उसके बाद से भारत सरकार जूट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर अलग-अलग योजनाएं शुरू करती रही है। जूट उद्यमी योजना (Coir Udyami Yojana-CUY), उनमें से ही एक योजना है, जिसकी शुरुआत जूट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए की गई है। इस ब्लॉग में हम बताएंगे कि जूट उद्यमी योजना क्या है एवं इसका लाभ किसे और कैसे मिल सकता है?

जूट उद्यमी योजना क्या है?

कुछ समय पहले तक देश में प्लास्टिक की मांग काफ़ी थी, जिससे प्लास्टिक उद्योग काफ़ी बढ़ गया। जिसका बुरा असर जूट उद्योग पर बहुत ज़्यादा पड़ा। जूट उद्योग को संकट से निकालने के लिए भारत सरकार ने जूट उद्यमी योजना की शुरुआत की। यह एक क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना है। इस योजना के तहत भारत सरकार की तरफ़ से उद्योग शुरू करके उसे आगे बढ़ाने के लिए जूट निर्माण इकाइयों के उद्यमियों को 10 लाख रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है। जूट उद्यमी योजना एडवांस और लोन का मिल-जुला रूप है। इस योजना के तहत जूट संबंधित नया बिज़नेस शुरू करने के अलावा उसे आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद मिलती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए जूट प्रोडक्ट का बिज़नेस करने वाले व्यक्ति को शुरुआत में थोड़ी पूंजी इन्वेस्ट करना होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जूट निर्माण यूनिट स्थापित करने के इच्छुक लोग स्टार्ट-अप के तौर पर जूट मैनुफैक्चरिंग यूनिट भी शुरु कर सकते हैं।

जूट उद्यमी योजना की विशेषताएं:

इस योजना के तहत पहले से स्थापित या नए जूट मैनुफैक्चरिंग यूनिट को शुरू करने के लिए सब्सिडी और बिज़नेस लोन मिलता है। प्रोजेक्ट की लागत 10 लाख रूपये तक होनी चाहिए, तभी लोन पास हो सकता है।

प्रोजेक्ट में वर्किंग कैपिटल की कुल लागत 25% से अधिक नहीं होना चाहिए।

जूट उद्यमी योजना के तहत प्रति प्रोजेक्ट 10 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन कुल लागत का 5% हिस्सा उद्यमी/कारोबारी को खुद वहन करना पड़ता है।

जूट उद्यमी, प्रोजेक्ट के लिए सरकार की तरफ़ से 40% की सब्सिडी का लाभ ले सकता है।

इस योजना के तहत जूट उद्यमी को प्रोजेक्ट की लागत का 55% लोन के तहत मिल सकता है।

जूट उद्यमी योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?

जूट उद्यमी योजना (Coir Udyami Yojana- CUY) का लाभ 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति ले सकता है, जो जूट फ़ाइबर, यार्न और इनसे बने प्रोडक्ट का बिज़नेस करता हो या करना चाहता हो। इस योजना के तहत एक व्यक्ति के साथ ही एक संगठन भी बिज़नेस लोन के लिए आवेदन कर सकता है। आइए विस्तार से जानें जूट उद्यमी योजना के तहत कौन-कौन लोन के लिए आवेदन कर सकता है-

कंपनी

एक व्यक्ति

गैर सरकारी संगठन (NGO)

स्वयं सहायता समूह

रजिस्टर्ड सोसायटी

उत्पादन सहकारी समिति और धर्मार्थ ट्रस्ट

संयुक्त लायबिलिटी समूह

हालांकि, अगर कोई व्यक्ति या संस्था इससे पहले केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य योजना के तहत सब्सिडी का लाभ ले चुका है, तो वह जूट उद्यमी योजना (CUY) के तहत मिलने वाले लोन का लाभ नहीं ले सकता है।

जूट उद्यमी योजना के तहत लोन का लाभ लेने के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स:

इस योजना के तहत लोन का आवेदन करने के लिए निम्न डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है-

पहचान प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

मकान का नक़्शा और उसके मालिकाना हक़ की कॉपी, जिसमें जूट उद्योग चल रहा है या खोलने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा अगर मकान किराए पर लिया गया है, तो मकान मालिक द्वारा मिला हुआ NOC आवश्यक होगा।

आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने के लिए तहसीलदार/SDM या समकक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र।

अगर कोई व्यक्ति अकेले आवेदन कर रहा है, तो केवल एक फ़ॉर्म चाहिए। लेकिन, संगठन के रूप में आवेदन करते समय संगठन के उपनियमों की प्रमाणित कॉपी लगाना अनिवार्य है।

बिज़नेस संबंधी खर्चों का पूरा लेखा-जोखा देना होगा। जैसे- बिज़नेस में अब तक कितना खर्च हो चुका है, कितना होने वाला है, किन-किन चीजों पर खर्च किया गया है या किन चीजों पर खर्च किया जाएगा आदि।

अगर व्यक्ति किसी जूट उद्योग में पहले काम कर चुका है, तो उसका अनुभव प्रमाण पत्र देना होगा।

उद्यमिता विकास कार्यक्रम (Entrepreneurship Development Programme) का ट्रेनिंग सर्टिफिकेट।

उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र।

जूट उद्यमी योजना का लाभ पाने के लिए कैसे करें आवेदन?

इस योजना का लाभ पाने के लिए उद्यमी/संगठन ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरह से आवेदन कर सकते हैं, जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है-

ऑफ़लाइन आवेदन प्रक्रिया:

जूट उद्यमी योजना का लाभ पाने के लिए ऑफ़लाइन आवेदन करने वाले व्यक्ति को जूट बोर्ड कार्यालय, ज़िला औद्योगिक केंद्र, जूट प्रोजेक्ट कार्यालय, पंचायती राज विभाग या जूट बोर्ड द्वारा नामित किए गए कार्यालय में जाना होगा।

इनमें से किसी एक जगह से आवेदन फ़ॉर्म लेकर उसमें सभी जानकारी सही-सही भरें।

ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की फ़ोटो कॉपी लगाकर फ़ॉर्म जमा कर दें।

फ़ॉर्म मिलने के बाद जानकारी और डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी और सब कुछ सही होने पर आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा।

कुछ दिनों बाद योजना का लाभ आवेदनकर्ता को अपने आप मिल जाएगा।

ऑनलाइन प्रक्रिया:

इस योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों को सबसे पहले जूट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://coirservices.gov.in/frm_login.aspx पर लॉगिन करना होगा।

वेबसाइट पर पहले बॉक्स में ही आपको ‘Coir Udyami Yojana’ का ऑप्शन दिखाई देगा। वहां ‘Apply’ पर क्लिक करें।

अगर आप पहली बार इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो ‘New Login Registration’ पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म खुलेगा, वहां मांगी गई सभी जानकारी भरें और ‘Confirm’ पर क्लिक करें।

आगे मांगी गई अन्य जानकारी भरकर सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की PDF फाइल अपलोड करें और फ़ॉर्म सबमिट कर दें। इतना करते ही आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा।

जानकारी वेरिफ़ाई करने के बाद अगर सब कुछ सही हुआ, तो आपको इस योजना का लाभ मिल जाएगा।

जूट के बिज़नेस में OpenBook कैसे कर सकता है आपकी मदद:

OpenBook को ख़ासतौर पर हर तरह के स्मॉल बिज़नेस यानी MSMEs की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जूट का बिज़नेस भी इसी श्रेणी में आता है, इसलिए OpenBook जूट के प्रोडक्शन और मैनुफैक्चरिंग संबंधी बिज़नेस के लिए बहुत उपयोगी है। आप जूट के उत्पाद ख़रीदकर छोटे स्तर पर बेचें या उन्हें बनाएं दोनों के लिए बैंकिंग, अकाउंटिंग और बिलिंग बहुत ज़रूरी होती है। OpenBook से ये तीनों ज़रूरतें बड़ी आसानी से पूरी की जा सकती हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि OpenBook पर लॉगिन करते ही मुफ़्त में ज़ीरो बैलेंस डिजिटल बिज़नेस बैंक अकाउंट मिलता है, जिससे बिज़नेस की बैंकिंग संबंधी ज़रूरतें जैसे पेमेंट कलेक्शन और ट्रांसफ़र को आसानी से मैनेज़ किया जा सकता है। साथ ही इसके AtriaOne डेबिट कार्ड से बिज़नेस संबंधी खर्चों जैसे मकान का किराया, बिजली बिल की पेमेंट, कर्मचारियों की सैलरी, इंटरनेट और फ़ोन बिल जैसे खर्चों को भी मैनेज़ किया जा सकता है। इसके अलावा पेमेंट मिलने पर वह अकाउंटिंग से ऑटोमैच भी हो जाती है। पेमेंट न मिलने पर ग्राहकों को रिमाइंडर्स भेज सकते हैं। केवल यही नहीं OpenBook से आप अपने वेंडर को पर्चेज़ बिल एवं पर्चेज़ रिटर्न और ग्राहकों को सेल्स इनवॉस, सेल्स रिटर्न और एस्टीमेट्स बनाकर उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप, SMS या ईमेल द्वारा भेज सकते हैं।

इस तरह हम कह सकते हैं कि जूट उद्यमी योजना देश में जूट उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाया गया एक बेहतरीन कदम है। इसका लाभ 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति ले सकता है और जूट के बिज़नेस को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकता है। साथ ही अपने बिज़नेस को OpenBook की मदद से मैनेज़ करके उसे आगे बढ़ाकर काफ़ी लाभ भी कमा सकता है।

5 फ़ूड बिज़नेस आइडिया, जिनसे कर सकते हैं लाखों की कमाई!
वर्तमान में भारत स्मॉल बिज़नेस और स्टार्ट-अप के मामले में दुनिया का सबसे तेज़ी से आगे बढ़ने वाला देश बन गया है। यहां हर दिन नए-नए स्मॉल बिज़नेस और स्टार्ट-अप खुल रहे हैं। आज के आर्थिक युग में शायद ही ऐसा कोई काम होगा, जो बिना पैसों के किया जा सकता है। ऐसे में हर कोई पैसे कमाने की कोशिश में लगा रहता है और यह अच्छा भी है। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति तो सुधरती ही है, साथ ही साथ देश की अर्थव्यवस्था भी मज़बूत होती है। अगर स्मॉल बिज़नेस यानी छोटे व्यवसाय की बात करें, तो शहर हो या गांव हर जगह इन्हें देखा जा सकता है। दोनों ही जगहों पर कई तरह के स्मॉल बिज़नेस देखे जा सकते हैं। फ़ूड बिज़नेस भी उन्ही स्मॉल बिज़नेस में से एक है।

फ़ूड बिज़नेस यानी खाने वाली किसी भी चीज़ का निर्माण, उत्पादन या उन्हें ख़रीद कर बेचने से है। खाना एक ऐसी चीज़ है, जिसके बिना कोई भी इंसान जीवित नहीं रह सकता है। ऐसे में इस बिज़नेस की मांग हमेशा ही बनी रहेगी। हालांकि, समय-समय पर इसके रूप बदलते रहते हैं। भारत में स्वादिष्ट खाना बनाकर प्यार से खिलाने का चालान सदियों से चला आ रहा है। आज फ़ूड से संबंधित कई तरह के बिज़नेस उपलब्ध हैं, जिन्हें करके लाखों-करोड़ों की कमाई की जा सकती है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको फ़ूड से जुड़े 5 ऐसे ही बिज़नेस के बारे में बताएंगे, जिन्हें करके कोई भी आसानी से लाखों की कमाई कर सकता है। इसके बारे में जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

फ़ूड संबंधित 5 बेहतरीन बिज़नेस आइडिया:

देशी ढाबा: भारत में देशी ढाबे का फ़ूड बिज़नेस काफ़ी समय से किया जा रहा है, लेकिन आज तक इसका क्रेज़ कम नहीं हुआ है। आज भी लोगों को जब स्वादिष्ट देशी खाने का आनंद लेना होता है, वो ढाबे पर ही जाना पसंद करते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि शहरों में रहने वाले ज़्यादातर लोग जब शहर की भीड़-भाड़ और रेस्टोरेंट के खाने से थक जाते हैं, तो शहर से बाहर जाकर किसी अच्छे ढाबे पर खाना खाते हैं। ऐसे में अगर आपको स्वादिष्ट खाना बनाकर खिलाने का शौक़ है, तो आप देशी ढाबे का बिज़नेस शुरू कर सकते/सकती हैं। इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि आपको इस बिज़नेस में बहुत ज़्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं, जबकि कमाई बहुत ज़्यादा होती है। अगर आप किसी अच्छी जगह पर देशी ढाबा खोलते/खोलती हैं, तो आराम से एक महीने में 50 हज़ार से लेकर 1 लाख रूपये तक की कमाई कर सकते/सकती हैं।

फ़ूड ट्रक: वर्तमान में फ़ूड ट्रक का बिज़नेस सबसे फ़ायदे का फ़ूड बिज़नेस है। आजकल लगभग हर शहर में जगह-जगह पर फ़ूड ट्रक देखे जा सकते हैं। इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि इसके लिए किसी निश्चित जगह की ज़रूरत नहीं पड़ती है। ग्राहक और मांग के हिसाब से फ़ूड ट्रक को एक जगह से दूसरे जगह ले जाया जा सकता है। फ़ूड ट्रक में लगभग हर तरह के फ़ूड बेचे जा सकते हैं, लेकिन ज़्यादातर फ़ूड ट्रक में फ़ास्ट फ़ूड ही बेचा जाता है। ऐसे में अगर आप फ़ूड से जुड़ा कोई नया बिज़नेस शुरू करने की योजना बना रहे/रही हैं, तो आप अपने तरीक़े से फ़ूड ट्रक का बिज़नेस शुरू कर सकते/सकती हैं। आप अपने फ़ूड ट्रक के साथ नए एक्सपेरिमेंट्स करके अपने ग्राहकों को आकर्षित कर सकते/सकती हैं। इससे आपके ग्राहक बढ़ेंगे, आपका फ़ायदा बढ़ेगा और एक्सपेरिमेंट्स की वजह से शायद आप प्रसिद्ध भी हो जाएं। फ़ूड ट्रक के बिज़नेस में भी आराम से महीने के 1-2 लाख रूपये कमाए जा सकते हैं। हालांकि, जगह और बिक्री के हिसाब से यह संख्या कम या ज़्यादा भी हो सकती है।

केटरिंग सर्विस: अगर आपके पास स्वादिष्ट खाना बनाने का हुनर और अच्छी मैनेज़मेंट स्किल है, तो केटरिंग सर्विस का बिज़नेस आपके लिए ही है। शहर हो या गांव, शादी-ब्याह या अन्य किसी फ़ंक्शन के समय केटरिंग की आवश्यकता पड़ती ही है। ऐसे में इसकी मांग हर जगह और हर समय बनी रहेगी। इसलिए अगर आप फ़ूड से संबंधित कोई बिज़नेस शुरू करना चाहते/चाहती हैं, तो केटरिंग सर्विस के बारे में सोच सकते/सकती हैं। केटरिंग सर्विस के बिज़नेस की सबसे ख़ास बात यह है कि इसे कम लागत में भी शुरू किया जा सकता है। यानी किसी फ़ंक्शन में खाने का ठेका लेकर आप खाना बनाने वालों और सामान को क्रेडिट पर ले सकते/सकती हैं, और पेमेंट मिलने पर आप सबकी पेमेंट कर सकते/सकती हैं। इस तरह बहुत कम लागत के साथ आप बहुत ज़्यादा फ़ायदा कमा सकते/सकती हैं। केटरिंग के बिज़नेस में भी आराम से 1-2 लाख रूपये महीने कमाए जा सकते हैं। हालांकि, अगर आप बड़े स्तर पर केटरिंग सर्विस शुरू करते/करती हैं, तो आप 10-20 लाख रूपये महीने की भी कमाई कर सकते/सकती हैं।

बेकरी बिज़नेस: बेकरी बिज़नेस यानी केक, बिस्कुट, कुकीज़, रस्क आदि से है। पहले गांव या अन्य किसी छोटी जगह पर केक बहुत कम देखने को मिलता था, लेकिन आजकल गांवों और छोटी से छोटी जगहों पर भी जगह-जगह पर केक बिकने लगे हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि बेकरी प्रोडक्ट्स की मांग दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। एक अच्छे केक या स्पेशल कुकीज़ के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और मुंहमांगी क़ीमत देने को तैयार रहते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको बेकिंग का शौक़ है और उसे अपना बिज़नेस बनाना चाहते/चाहती हैं, तो यह सही मौका है। आज बाज़ार में तरह-तरह के केक मिलते हैं। आप सामान्य केक और कुकीज़ के साथ ही अपने कुछ स्पेशल केक और कुकीज़ भी बेच सकते/सकती हैं। अगर लोगों को आपका एक्सपेरिमेंट पसंद आया, तो आपका बिज़नेस रातों-रात कई गुना बढ़ जाएगा और आप देखते-देखते करोड़पति भी बन सकते/सकती हैं। हालांकि, सामान्य रूप से इस बिज़नेस में 50 हज़ार से लेकर 1 लाख रूपये महीने तक आराम से कमाए जा सकते हैं। इसलिए बिना देर किए अपने बेकिंग के शौक़ को अपना बिज़नेस बना डालिए।

टिफ़िन सर्विस: वर्तमान में कुछ शहरों में टिफ़िन सर्विस बहुत ज़्यादा सफल बिज़नेस है। ज़्यादातर लोग नौकरी के चक्कर में घर से बाहर किसी दूसरे शहर में रहते हैं। कुछ लोग खुद खाना बनाते हैं, तो कुछ लोग खाना बनाने वालों को रखकर अपना काम चलाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो ये दोनों ही नहीं करते हैं और बाहर जाकर खाना खाते हैं। वैसे लोगों के लिए टिफ़िन सर्विस एक अच्छा विकल्प है। अगर आप घर जैसे स्वादिष्ट खाने की टिफ़िन सर्विस शुरू करते/करती हैं, तो यकीनन उसकी मांग बहुत ज़्यादा होगी। शहरों में रहने वाले लोग घर के बने स्वादिष्ट खाने के लिए कोई भी क़ीमत देने को तैयार रहते हैं। ऐसे में आप अपनी टिफ़िन सर्विस शुरू करके पैम्पलेट के माध्यम से उसका प्रचार कर सकते/सकती हैं और काफ़ी मुनाफ़ा कमा सकते/सकती हैं। टिफ़िन सर्विस के बिज़नेस में भी आराम से 50 हज़ार से लेकर 1 लाख रूपये महीने तक कमाए जा सकते हैं।

OpenBook फ़ूड बिज़नेस में कैसे कर सकता है मदद:

बिज़नेस फ़ूड का हो या जूट का, सबके लिए बैंकिंग, बिलिंग और अकाउंटिंग ज़रूरी होती है। और बिज़नेस की ये सारी ज़रूरतें OpenBook एक जगह पूरा करता है। यह मुफ़्त में ज़ीरो बैलेंस डिजिटल बिज़नेस बैंक अकाउंट देता है, जिससे ग्राहकों से पेमेंट कलेक्शन और वेंडर की पेमेंट आसानी से की जा सकती है। साथ ही इसके AtriaOne डेबिट कार्ड से दुकान/ऑफ़िस का किराया, कर्मचारियों की सैलरी, बिजली बिल, फोन बिल या किसी सब्सक्रिप्शन की पेमेंट आसानी से की जा सकती है। इस तरह यह बिज़नेस बैंकिंग की लगभग हर ज़रूरत को पूरा करता है।

केवल यही नहीं, OpenBook से पेमेंट लिंक के साथ डिजिटल बिल बनाकर आसानी से ग्राहकों के मोबाइल पर भेज सकते हैं। वहीं, जब कोई ग्राहक समय पर पेमेंट न दे, तो उसे पेमेंट रिमाइंडर भी भेज सकते हैं। इस तरह आपको पेमेंट के लिए बार-बार ग्राहकों को फोन भी नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा जैसे ही किसी बिल की पेमेंट मिलती है, वह अकाउंटिंग से ऑटो-मैच भी हो जाती है। इस तरह आप मैनुअली बिज़नेस चलाने में लगने वाले समय और पैसे को बचाकर अपने बिज़नेस में लगा सकते हैं और बिज़नेस को आगे बढ़ा सकते हैं।

ऊपर हमने पांच फ़ूड बिज़नेस आइडिया के बारे में बताया है। आप अपनी पसंद के हिसाब से उनमें से कोई एक बिज़नेस शुरू करके लाखों की कमाई कर सकते हैं। ये सारे बिज़नेस ऐसे हैं, जिनकी मांग हमेशा बनी रहने वाली है। इसके साथ ही अपने फ़ूड बिज़नेस को आसानी से चलाने और मुनाफ़ा कमाने के लिए एक बार OpenBook ऐप ज़रूर इस्तेमाल करें।

GST रजिस्ट्रेशन कराने से MSMEs को होते हैं ये लाभ
सामान्य रूप से शासन (Government) संबंधी कार्यों को सही तरीक़े से चलाने के लिए पैसों की ज़रूरत पड़ती है और उन पैसों को एकत्र करने के लिए कर यानी टैक्स (Tax) का सहारा लिया जाता है। टैक्स को राजस्ववृद्धि (Revenue growth) का साधन माना जाता है। टैक्स लगाने का मुख्य उद्देश्य विकास संबंधी कार्यों के लिए धन एकत्र करना और जहां तक संभव हो सके देश की मुश्किल स्थिति को दूर करना है। यही वजह है कि जिनकी आय अधिक होती है, उन्हें कम आय वालों की अपेक्षा ज़्यादा टैक्स देना पड़ता है। सदियों तक सार्वजनिक क्षेत्रों से ही मुख्य रूप से राजस्व का संकलन (Revenue collection) किया जाता था, जिसमें एक्साइज ड्यूटी और कस्टम ड्यूटी मुख्य थे। हालांकि, बाद में धीरे-धीरे कई तरह के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर (Direct & Indirect Tax) लगाए जाने लगे। GST भी उन्ही में से टैक्स का एक प्रकार है।

GST से पहले एक ही आइटम पर एक्साइज ड्यूटी, सर्विस टैक्स, एडिशनल कस्टम ड्यूटी, सरचार्ज, राज्य स्तर पर VAT जैसे कई टैक्स लगाए जाते थे, लेकिन GST ने इन सभी को ख़त्म कर दिया। GST ने टैक्स व्यवस्था को आसान बनाकर व्यापारियों से लेकर आम लोगों को काफ़ी राहत दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले टैक्स व्यवस्था काफ़ी मुश्किल थी, जिसे आसान बनाने के लिए भारत सरकार ने 1 जुलाई, 2017 को GST की घोषणा की थी। GST (Goods & Services Tax) एक अप्रत्यक्ष कर है। GST का लक्ष्य कर संग्रह नेटवर्क को विस्तृत करना और प्रक्रिया को व्यापार एवं विकास के अनुकूल बनाना है।

किस तरह के बिज़नेस के लिए ज़रूरी है GST रजिस्ट्रेशन?

GST रजिस्ट्रेशन हर तरह के छोटे-बड़े बिज़नेस के लिए ज़रूरी है। अगर व्यवसायी अपने बिज़नेस का GST रजिस्ट्रेशन करवाते हैं, तो उन्हें सरकार की तरफ़ से कई तरह के फ़ायदे भी मिलते हैं। हालांकि,  40 लाख रूपये से कम वार्षिक टर्नओवर वाले बिज़नेस को GST पेमेंट नहीं करना होता है। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए यह सीमा 20 लाख रूपये वार्षिक टर्नओवर है। अगर व्यापारी अपने बिज़नेस का GST रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं, तो उन्हें अपने कम या ज़्यादा वार्षिक टर्नओवर पर भी टैक्स फाइल करना पड़ता है। वहीं, GST रजिस्ट्रेशन होने पर उन्हें केवल टर्नओवर की सीमा पार करने पर ही GST फाइल करना पड़ता है। इससे समय बचता है, जिसका इस्तेमाल बिज़नेस को आगे बढ़ाने में लगाया जा सकता है।

इसके अलावा GST रजिस्ट्रेशन के कई अन्य फ़ायदे भी हैं, जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

GST रजिस्ट्रेशन कराने से MSMEs को मिलते हैं ये लाभ:

आसानी से मिलता है बिज़नेस लोन:  हर बिज़नेस में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कई बार मुश्किल समय आने पर बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए लोन भी लेना पड़ता है। जहां, सामान्य बिज़नेस को लोन लेने परेशानी होती है, वहीं GST रजिस्टर्ड बिज़नेस को आसानी से बिज़नेस लोन मिल जाता है। RBI की गाइडलाइन के अनुसार, लोन लेने के लिए बिज़नेस का GST रजिस्ट्रेशन बहुत ज़रूरी है। बता दें कि बिज़नेस लोन लेते समय व्यापारी को अपने बिज़नेस का वैलिड GSTIN देना अनिवार्य होता है।

सरकारी योजनाओं का लाभ: सरकार देश के छोटे और माध्यम बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर कई तरह की योजनाएं शुरू करती है। इन योजनाओं का लाभ GST रजिस्टर्ड बिज़नेस आसानी से ले सकते हैं। जबकि, वहीं दूसरे बिज़नेस को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से नहीं मिल पाता है।

असंगठित सेक्टर की स्थिति में सुधार: GST कपड़ा उद्योग के साथ ही अन्य असंगठित सेक्टर की स्थिति में सुधार ला सकता है। भारत में असंगठित सेक्टर बड़े स्तर पर रोज़गार प्रदान करते हैं, लेकिन इन सेक्टर से काफ़ी कम टैक्स एकत्र हो पाता है। वहीं, अगर हर छोटे-बड़े बिज़नेस अपना GST रजिस्ट्रेशन करवाते हैं, तो टर्नओवर सीमा पार होने पर उन्हें GST भरना होगा। जिससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी और असंगठित सेक्टर की स्थिति में सुधार होगा। इससे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को रोज़गार मिल सकेगा।

आउटपुट टैक्स लायबिलिटी में कमी: GST से पहले व्यापारियों को VAT, सेल्स टैक्स, कस्टम ड्यूटी जैसे सभी अप्रत्यक्ष टैक्स की पेमेंट करनी पड़ती थी, जो कुल मिलाकर लगभग 32% होता था। वहीं, GST के अंतर्गत केवल 18% से लेकर 28% तक ही टैक्स भरना पड़ता है। जिससे आउटपुट टैक्स लायबिलिटी (देनदारी) में कमी आयी है। इस वजह से अब व्यापारियों को पहले की अपेक्षा ज़्यादा लाभ भी मिलता है।

GST प्रणाली में सुधार: GST प्रणाली लगातार विकसित हो रही है और बिज़नेस से फ़ीडबैक मिलने के बाद उसमें लगातार सुधार किया जा रहा है। बिज़नेस से फ़ीडबैक मिलने के बाद GST काउंसिल नई रिटर्न प्रणाली की घोषणा भी करती है। वर्तमान नई रिटर्न प्रणाली के तहत टैक्स भरने वाले व्यापारियों को उनके वार्षिक टर्नओवर के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया जाता है। पहले जहां, रिटर्न फाइल करने के लिए कई फ़ॉर्म भरने पड़ते थे, अब केवल एक या दो फ़ॉर्म ही भरने पड़ते हैं। इसके अलावा फ़ॉर्म पहले फाइल किए रिटर्न फ़ॉर्म से अपने आप ही भर जाता है।

आसानी से शुरू कर सकते हैं दूसरे राज्यों में बिज़नेस: पहले की टैक्स व्यवस्था के अंतर्गत दूसरे राज्यों में बिज़नेस शुरू करने के लिए हर राज्य का VAT राजस्ट्रेशन करवाना पड़ता है, जिसमें बहुत समय और पैसा बर्बाद हो जाता था। हर राज्य में VAT के रजिस्ट्रेशन की शर्तें भी अलग-अलग थी, इस वजह से काफ़ी परेशानी भी होती थी। लेकिन, GST एक सेंट्रल टैक्स व्यवस्था है, जो हर राज्य के लिए एक समान है। अब एक ही GST रजिस्ट्रेशन से किसी भी राज्य में बिज़नेस शुरू किया जा सकता है। इससे व्यापारियों को ज़्यादा फ़ायदा होता है।

लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में कमी: पहले एक राज्य से दूसरे राज्य में माल भेजने पर व्यापारियों को हर सीमा चौकी पर पैसे देने पड़ते थे, जिससे लॉजिस्टिक्स कॉस्ट बहुत ज़्यादा हो जाता था। वहीं, कुछ व्यापारी लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को कम करने के लिए चौकियों पर गश्त लगाने वाले अधिकारियों को घूस देते थे, जिससे भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी होती थी। दोनों ही स्थितियां देश और बिज़नेस के लिए अच्छी नहीं थी। GST ने इन दोनों समस्याओं का समाधान शुरुआत में ही कर दिया। अब बिज़नेस का GST रजिस्ट्रेशन होने पर किसी भी राज्य में बिना परेशानी के माल भेजा जा सकता है।

GST रजिस्ट्रेशन के साथ ही MSMEs के लिए OpenBook क्यों ज़रूरी है?

बिज़नेस छोटा हो या बड़ा, सबको सही से मैनेज़ करना पड़ता है। अगर बिज़नेस को सही से मैनेज़ नहीं किया गया, तो उसके सफलता की संभावना कम हो जाती है। जिस तरह से GST रजिस्ट्रेशन बिज़नेस के टैक्स को मैनेज़ करने में मदद करता है, वैसे ही OpenBook पूरे बिज़नेस को मोबाइल और डेस्कटॉप पर आसानी से मैनेज़ करने में मदद करता है। बिज़नेस की बैंकिंग को अनदेखा करने पर लाभ और नुक़सान का सही अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है। यहीं पर OpenBook बिज़नेस की सबसे ज़्यादा मदद करता है।

OpenBook पर रजिस्ट्रेशन करते ही मुफ़्त में ज़ीरो बैलेंस डिजिटल बिज़नेस बैंक अकाउंट मिलता है, जिससे बिज़नेस संबंधी सभी ट्रांजेक्शन्स जैसे पेमेंट कलेक्शन और ट्रांसफ़र मिनटों में किए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसके AtriaOne डेबिट कार्ड से GST रजिस्ट्रेशन की फ़ीस, ट्रांसपोर्टेशन चार्ज़, दुकान का किराया, बिजली और फोन बिल की पेमेंट या अन्य किसी सब्सक्रिप्शन की पेमेंट आसानी से की जा सकती है। केवल यही नहीं, OpenBook पर आसानी से पेमेंट लिंक के साथ डिजिटल बिल बनाकर कस्टमर्स को उनके व्हाट्सऐप, SMS या ईमेल पर भेजा जा सकता है।

इस तरह हम कह सकते हैं कि GST का रजिस्ट्रेशन हर बिज़नेस के लिए बहुत ज़रूरी है। वहीं, OpenBook का इस्तेमाल करके बिज़नेस को आसान बनाया जा सकता है और लाभ कमाकर बिज़नेस को काफ़ी आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

5 बिज़नेस, जिन पर कोरोना की तीसरी लहर से पड़ सकता है बुरा असर!
कोरोना वायरस की शुरुआत 2019 में हुई थी। शुरुआत में इसका असर ज़्यादा नहीं था, लेकिन समय के साथ-साथ इसका असर इस तरह बढ़ा कि हालात सुधारने के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ा। पहला लॉकडाउन मार्च, 2020 में लगाया गया था, जिससे देश भर के बिज़नेस पर असर पड़ा। लॉकडाउन ने व्यवसायियों की कमर तोड़ दी और देश की अर्थव्यवस्था की हालत ख़राब हो गई। लॉकडाउन हटने के बाद हालात में धीरे-धीरे सुधार हो ही रहा था कि 2021 में कोरोना की दूसरी लहर ने फिर से बिज़नेस की हालत ख़राब कर दी। अब हमारे सामने कोरोना की तीसरी लहर भी है, जिसका असर बिज़नेस पर पड़ना शुरू हो गया है।

लोगों को उम्मीद थी कि साल 2022 पहले से बेहतर होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साल शुरू होते ही कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया। इसका प्रभाव पूरे देश में दिख रहा है। कोरोना की वजह से कई जगहों पर वीकेंड लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं, तो कहीं पर नाइट कर्फ़्यू लगाए जा रहे हैं। कोरोना का सबसे ज़्यादा प्रभाव व्यवसायियों पर देखने को मिल रहा है। कई सेक्टर में दूसरे लॉकडाउन के बाद से धीरे-धीरे सुधार हो रहा था, लेकिन तीसरी लहर ने एक बार फिर से भारतीय बाज़ार में मंदी ला दी है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर, आभूषण सेक्टर, रेडीमेड सेक्टर हो या ट्रैवेल और टूरिज़्म सेक्टर हो सबकी हालत धीरे-धीरे ख़राब होने लगी है। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि कोरोना की तीसरी लहर से कौन से ऐसे 5 बिज़नेस हैं, जिन पर असर पड़ सकता है। साथ ही इसी ब्लॉग में हम यह भी बताएंगे कि आप किस तरह से कोरोना के प्रभाव को अपने बिज़नेस के लिए थोड़ा कम कर सकते हैं।

इन बिज़नेस पर पड़ सकता है कोरोना का असर:

एविएशन/ट्रैवेल और टूरिज़्म सेक्टर:

जिस तरह से रोज़ाना कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए कह सकते हैं कि आने वाले दिनों में यह स्थिति और ख़राब हो सकती है। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हो सकता है कि पिछली बार की तरह इस बार भी कहीं आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाए। इससे एविएशन/ट्रैवेल और टूरिज़्म सेक्टर पर असर पड़ सकता है। कोरोना की वजह से लोग यात्रा के लिए बाहर नहीं जा रहे हैं, क्योंकि ज़्यादातर जगहें बंद हो चुकी हैं या तो उन पर पाबंदी लगा दी गई है। ज़्यादातर लोग नया साल मानने के लिए कहीं न कहीं घूमने जाते हैं, लेकिन कोरोना की वजह से इस साल बहुत कम लोग ही बाहर जा पाए। कई लोगों ने अपने ट्रैवेल प्लान को आगे बढ़ाते हुए टिकट भी कैंसल करना शुरू कर दिया है, जो इस सेक्टर के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर:

कोरोना महामारी की वजह से पिछली बार हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर बहुत बुरा असर पड़ा था। उम्मीद थी कि इस बार ऐसा नहीं होगा, पर वर्तमान हालात कुछ और ही कह रहे हैं। नए साल की शुरुआत ही लोगों ने घर में बंद रहकर की। कई बड़े शहरों में 31 दिसंबर, 2021 की रात से ही कर्फ़्यू लगा दिया गया था। जिस वजह से पब, बार, रेस्टोरेंट्स का बिज़नेस बहुत कम हो पाया। अभी हालत ये है कि कोरोना के डर से लोगों ने घर से बाहर निकलना कम कर दिया है। अब लोग रेस्टोरेंट में जाकर खाने की बजाय फिर से घर पर ऑर्डर करके खा रहे हैं। इसके साथ ही होटल और रिज़ॉर्ट में भी काफ़ी कम बुकिंग हो रही है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और आने वाले समय में यह स्थिति और भी ख़राब हो सकती है, जिसका असर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर पड़ सकता है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर:

भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर की हालत पहले से ही ख़राब चल रही थी और कोरोना महामारी की वजह से लगे पहले लॉकडाउन ने इस सेक्टर की हालत और ज़्यादा ख़स्ता कर दी। लॉकडाउन की वजह से ऑटोमोबाइल की मांग काफ़ी गिर गई, जिसकी वजह से प्रोडक्शन कम करना पड़ा और काफ़ी लोगों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, ऑटोमोबाइल उद्योग में इस्तेमाल होने वाले सारे पार्ट्स एक जगह नहीं बनते हैं। ऐसे में उन्हें अलग-अलग जगहों से मंगाना पड़ता है। कुछ पार्ट्स दूसरे देशों से भी मंगाने पड़ते हैं। ऐसे में अगर कोरोना की तीसरी लहर की वजह से लॉकडाउन लगाया गया, तो पार्ट्स को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने में परेशानी होगी। अब अगर गाड़ी के सारे पार्ट्स एक जगह नहीं होंगे, तो गाड़ी तैयार कैसे होगी, जिससे इस सेक्टर पर बहुत ज़्यादा असर पड़ सकता है।

फ़ार्मा सेक्टर:

फ़ार्मा सेक्टर एक ऐसा सेक्टर है, जिसके बारे में हमेशा कहा जाता है कि इसमें हर समय काफ़ी फ़ायदा होता है। हालांकि, यह पूरी तरह से सच नहीं है। कोरोना की दूसरी लहर के समय हम सभी ने देखा था कि किस तरह से देश में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई थी। इसके साथ ही कुछ ख़ास दवाओं के साथ ही सैनिटाइज़र, मास्क की भी काफ़ी कमी देखी गई थी। कोरोना के समय कुछ ख़ास दवाओं की ज़्यादा मांग होती है, ऐसे में अगर समय पर उनका प्रोडक्शन नहीं किया गया, तो कमी की वजह से बिज़नेस और लोगों के जीवन दोनों पर असर पड़ सकता है। कुछ दिनों पहले Dolo 650 टैबलेट की मांग अचानक से बहुत ज़्यादा बढ़ गई थी, जिससे दूसरी दवाओं की मांग पर असर पड़ा था। इसे देखते हुए कह सकते हैं कि कोरोना का असर फ़ार्मा सेक्टर पर भले ही ज़्यादा न पड़े, लेकिन असर पड़ सकता है।

जूलरी/हीरे और जवाहरात का बिज़नेस:

BBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले लॉकडाउन की वजह इस सेक्टर को लगभग सवा अरब डॉलर का नुक़सान होने की आशंका थी। दरअसल, भारत के तराशे और पॉलिश किए हुए हीरो का सबसे बड़ा निर्यात केंद्र चीन और हॉन्ग कॉन्ग है। पिछली बार इन दोनों ही जगहों पर कोरोना महामारी का बहुत बुरा असर हुआ था। यह किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से ही हुई थी। ऐसे में अगर इस बार भी कोरोना के मामले ज़्यादा बढ़े और पूरी तरह लॉकडाउन लगाने की स्थिति उत्पन्न हुई तो इन देशों में होने वाला निर्यात बंद हो जाएगा। जिसका असर जूलरी/हीरे और जवाहरात के बिज़नेस पर पड़ सकता है। इसके अलावा लॉकडाउन की वजह से शादी-ब्याह भी कम हो गए हैं और लोग ज़्यादा जूलरी नहीं ख़रीद रहे हैं, जिसका असर भी इस बिज़नेस पर देखा जा सकता है।

ऊपर बताए गए पांच बिज़नेस के अलावा हर तरह के ऑफ़लाइन बिज़नेस पर भी पिछले लॉकडाउन का प्रभाव पड़ा था। अगर इस बार भी पिछली बार जैसे हालात उत्पन्न हुए, तो उम्मीद है कि इस बार भी ऑफ़लाइन बिज़नेस पर असर पड़ सकता है। इस स्थिति से पूरी तरह बचा तो नहीं जा सकता है, लेकिन इसके प्रभाव को कम ज़रूर किया जा सकता है।

कोरोना के प्रभाव से अपने बिज़नेस को कैसे बचाएं?

हर तरह के बिज़नेस को कोरोना के प्रभाव से नहीं बचाया जा सकता है, लेकिन कुछ बिज़नेस हैं, जिन्हें लॉकडाउन में भी आसानी से चलाया जा सकता है। ऐसे ही कुछ बिज़नेस पर कोरोना का ज़्यादा असर न पड़े, इसके लिए आप नीचे बताए गए उपायों का पालन कर सकते हैं।

अगर आप किराने की दुकान, इलेक्ट्रॉनिक स्टोर, कपड़े की दुकान जैसे स्मॉल बिज़नेस चलाते हैं, तो कोशिश करें कि उसे ऑफ़लाइन के साथ-साथ ही ऑनलाइन कर लें। आप ये सारी चीजें फ़्लिपकार्ट या अमेजन के ज़रिए ऑनलाइन भी बेच सकते हैं। आपने भी देखा होगा कि लॉकडाउन में जहां ऑफ़लाइन बिज़नेस पूरी तरह से ठप पड़ गए थे, वहीं ऑनलाइन बिज़नेस मज़े से कमाई कर रहे थे। इसलिए आप भी जितनी जल्दी हो अपना बिज़नेस ऑनलाइन कर लें।

लॉकडाउन की वजह से अगर बिक्री कम हो जाए तो आप कम से कम कर्मचारियों की मदद से भी अपना बिज़नेस चला सकते हैं। बिज़नेस मैनेज़ करने के लिए ज़्यादा कर्मचारियों की बजाय आप बिज़नेस से जुड़े कोई सॉफ़्टवेयर या ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपकी बिज़नेस मैनेज़ करने में मदद करें। इससे आप कम कर्मचारी रखकर भी अपना बिज़नेस चला सकते हैं और प्रॉफ़िट कमा सकते हैं। OpenBook एक ऐसा ही ऐप है, जो ऑनलाइन बिज़नेस बैंकिंग, बिलिंग और अकाउंटिंग की सुविधा देता है। इसकी मदद से आप कम कर्मचारियों के साथ भी अपना बिज़नेस बड़ी आसानी से मैनेज़ कर सकते हैं।

अगर आप हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े बिज़नेस जैसे रेस्टोरेंट चलाते हैं, तो आपको अपने रेस्टोरेंट को जोमैटो और स्विगी पर लिस्ट कर देना चाहिए। इससे आपके ग्राहक या दूसरे नए ग्राहक सीधे ऐप की मदद से आपके रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इस तरह लॉकडाउन लगने पर भी आप अपना रेस्टोरेंट का बिज़नेस चला सकते हैं।

कोरोना महामारी के असर को पूरी तरह से ख़त्म नहीं किया जा सकता है। हालांकि, इससे बचा ज़रूर जा सकता है। इससे बचने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और खुद को दूर रखें, हर समय मास्क लगाएं, सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें, बीमारी के कोई भी लक्षण दिखने पर RTPCR टेस्ट करवाएं। इन सब तरीक़ों का इस्तेमाल करके आप खुद को और अपने करीबी लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही इस महामारी का अंत हो जाएगा और आपके जीवन एवं बिज़नेस दोनों में सुधार होगा।

इस तरह अपने बिज़नेस को ऑनलाइन प्रमोट करें!
बिज़नेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च, 2021 तक भारत में इंटरनेट यूज़र्स (Internet users in india) की संख्या लगभग 82.53 करोड़ थी। जिस तरह से भारत में इंटरनेट यूज़र्स की संख्या बढ़ रही है। भारत में इंटरनेट यूज़र्स बढ़ने की वजह से वर्तमान में ज़्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग (Online shopping) करने लगे हैं। यह संख्या भविष्य में और भी बढ़ने वाली है। इसलिए आने वाला समय ऑनलाइन बिज़नेस (Online business) के लिए काफ़ी अच्छा होने वाला है। ऐसे में आपको अपने बिज़नेस को ऑनलाइन ले जाने के प्रॉसेस में लग जाना चाहिए।

आप भी जानते हैं कि 2020 में फैला कोरोना (Corona) महामारी का असर अभी भी कम नहीं हुआ है। लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से बड़े से लेकर स्मॉल बिज़नेस (Small business) सभी को काफ़ी नुक़सान हुआ। लॉकडाउन के दौरान ज़्यादातर बिज़नेस (Business) ऑनलाइन हो गए और ऑनलाइन सामान बेचने लगे। यहां तक कि छोटे-छोटे व्यापारियों ने भी अपना बिज़नेस ऑनलाइन (Business online) कर लिया है। ऐसे में अगर आपने अभी भी अपने बिज़नेस को ऑनलाइन नहीं किया है, तो अब अपने बिज़नेस (Business) को ऑनलाइन (Online) करने का समय आ गया है।

बिज़नेस को ऑनलाइन ले जाने से होने वाले फ़ायदे:

आज के तकनीकी युग (Technical era) में अपने बिज़नेस को ऑनलाइन ले जाने के कई फ़ायदे हैं, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

ऑनलाइन बिज़नेस (Online business) करने से आपके ग्राहकों (Customers) की संख्या बढ़ती है, क्योंकि आपका बिज़नेस (Business) किसी एक क्षेत्र (Region) तक सीमित नहीं रहता है।

ऑनलाइन बिज़नेस (Online business) करने पर लॉकडाउन (Lockdown) या अन्य किसी बंदी के समय भी आप अपना बिज़नेस (Business) चला सकते हैं।

बिज़नेस को ऑनलाइन ले जाने से उसकी इमेज में सुधार होता है।

ऑनलाइन बिज़नेस (Online business) में समय की कोई पाबंदी (Time limit) नहीं होती है। इसलिए आप रात-दिन किसी भी समय अपना बिज़नेस चला सकते हैं।

ऑनलाइन बिज़नेस (Online business) चलाने में ऑफ़लाइन बिज़नेस की तुलना में कम खर्च होता है।

ऑनलाइन बिज़नेस (Online business) करने से आप देश के बाहर के ग्राहकों को भी सामान बेच सकते हैं।

बिज़नेस (Business) को ऑनलाइन (Online) ले जाना ही बड़ी बात नहीं है। उसका प्रमोशन (Online business promotion) भी बहुत ज़रूरी है, क्योंकि बिना प्रमोशन के बिज़नेस को बड़े स्तर तक पहुंचा पाना मुश्किल है। इसलिए बिज़नेस को ऑनलाइन ले जाने के बाद उसके प्रमोशन (Promotion) को बिलकुल भी नहीं भूलना चाहिए।

बिज़नेस को ऑनलाइन ले जाने के तरीके:

अगर आप अपने बिज़नेस को ऑफ़लाइन (Offline) से ऑनलाइन (Online) ले जा रहे हैं, तो आपको कुछ तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए:

बिज़नेस (Business) को ऑनलाइन (Online) ले जाने के लिए बिज़नेस की एक वेबसाइट (Website) बनाएं। आप वेबसाइट पर बिज़नेस और सर्विस की डिटेल्स (Service details) के साथ ही प्रोडक्ट की डिटेल्स (Product details) और उसकी प्राइस भी मेंशन कर सकते हैं।

आप अपने बिज़नेस को अमेजन (Amazon) या फ़्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म (E-commerce platforms) की मदद से भी ऑनलाइन (Online) ले जा सकते हैं।

आजकल आप फ़ेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) के माध्यम से भी अपने सामान बेच सकते हैं।

बिज़नेस को ऑनलाइन प्रमोट करने के तरीके:

वेबसाइट (Website) बनाने के बाद बारी आती है बिज़नेस के प्रमोशन (Business promotion) की। हालांकि, बिज़नेस ऑनलाइन (Online business) है, तो उसका प्रमोशन भी ऑनलाइन (Online promotion) ही होना चाहिए। इसलिए आप ये तरीके अपना सकते हैं:

बिज़नेस को ऑनलाइन प्रमोट (Online business promotion) करने के लिए आप फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे सोशन मीडिया प्लेटफ़ॉर्म (Social media platforms) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सोशल मीडिया (Social media) पर ग्राहकों से जुड़ें और उन्हें मौक़ा दें कि वो आपके प्रोडक्ट के बारे में अपने विचार रखें। इससे आपका और आपके ग्राहकों का रिश्ता (Customer relation) मज़बूत होगा और ग्राहकों का आपके ऊपर भरोसा भी बढ़ेगा।

कई बार लोग फ़ोटो (Image) द्वारा भी प्रोडक्ट सर्च करते हैं। ऐसे में अपने प्रोडक्ट की क्लीयर फ़ोटो अपलोड (Upload photo) करें और सही तरह से SEO का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपकी वेबसाइट पर ऑर्गैनिक ट्रैफ़िक (Organic traffic) आएगा और बिज़नेस (Business) को फ़ायदा होगा।

गूगल माई बिज़नेस (Google my business) के माध्यम से भी आप अपने बिज़नेस को ऑनलाइन प्रमोट (Online promotion) कर सकते हैं।

बिज़नेस ऑनलाइन (Online business) हो या ऑफ़लाइन (Offline business), सबके लिए बैंकिंग (Banking), बिलिंग (Billing), अकाउंटिंग (Accounting) और टैक्स (Tax) को मैनेज़ करना ज़रूरी होता है। बिज़नेस ऑनलाइन (Business online) ले जाने के बाद आप इन सभी को एक साथ मैनेज़ करने के लिए OpenBook ऐप उपयोग कर सकते हैं। OpenBook आपके स्मॉल बिज़नेस (Small business) के लिए एक ऑनलाइन बैंक अकाउंट (Online bank account) देता है, जिससे कोई भी अपने बिज़नेस की हर बैंकिंग ज़रूरत (Banking needs) को पूरा कर सकता है।

अब आप समझ गए होंगे कि आज के समय में अपने स्मॉल बिज़नेस को ऑनलाइन जे जाना क्यों ज़रूरी है। इसके साथ ही आपके ऑनलाइन बिज़नेस को आगे बढ़ाने में OpenBook आपकी कैसे मदद कर सकता है।

ऐसे में आप अभी भी किसका इंतज़ार कर रहे हैं। आज ही OpenBook ऐप डाउनलोड कीजिए और अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाइए।

OpenBook से अपना #BusinessKaroSimple.

बिज़नेस को अच्छे से चलाने के लिए ये 4 चीजें हर MSME को पता होनी चाहिए
भारतीय अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (Micro, Small and Medium Enterprises-MSMEs) का बहुत बड़ा योगदान है। इसके अलावा MSME सेक्टर भारत की GDP बढ़ाने के साथ ही रोज़गार बढ़ाने का भी काम करता है। भारत में लगभग छह करोड़ से ज़्यादा सूक्ष्म और छोटे बिज़नेस हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। हालांकि, वर्तमान में कोरोना वायरस ने देश के सभी छोटे बिज़नेस पर काफ़ी बुरा असर डाला है।

छोटा बिज़नेस चलाने वाले ज़्यादातर व्यवसायियों को लॉकडाउन और कर्फ़्यू की वजह से काफ़ी नुक़सान हुआ और कई लोगों के बिज़नेस ही बंद हो गए। कोरोना वायरस ने देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर डाला है। वहीं, डर की वजह से कुछ लोगों ने ऑनलाइन ख़रीदारी करना शुरू कर दिया है। रिटेल और मैन्युफ़ैक्चरिंग सेक्टर से लेकर सर्विस सेक्टर तक सब कुछ कोरोना वायरस की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में आज हम आपको इस ब्लॉग में कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान रख कर आप अपने बिज़नेस को आगे बढ़ा सकते हैं।

MSMEs की मदद के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम:

आसान हुआ MSME उद्यम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना: सूक्ष्म और छोटे बिज़नेस अब मिनिमल पेपर वर्क के साथ Free में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे कई व्यवसायियों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत MSMEs को इंसेंटिव पैकेज: PSU बैंकों, प्राइवेट बैंकों और NBFC से कम ब्याज पर लोन और कोलेटरल-Free के तहत MSMEs के लिए 3 लाख करोड़ रूपये के लोन की व्यवस्था।

ज़ीरो डीफ़ेक्ट ज़ीरो इफ़ेक्ट: इस मॉडल के तहत एक्सपोर्ट के लिए बनाई गई चीजों को एक निश्चित मानक (Standard) का पालन करना होता है। इसका सही तरीके से पालन हो सके, उसके लिए सरकार ने एक्सपोर्ट किए गए सामानों के लिए रीबेट और कन्सेशन प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की है।

क्वालिटी मैनेज़मेंट स्टैंडर्ड और क्वालिटी टेक्नॉलजी टूल्स: इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराने से MSMEs को उन क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को समझने और लागू करने में मदद मिलेगी, जिन्हें नई टेक्नॉलजी के साथ-साथ सेमिनारों और कैंपेन एक्टिविटी आदि के माध्यम से मेंटेन करने की ज़रूरत है।

महामारी के समय में भारत के सभी उद्योगों ने इनोवेटिव तरीके से काफ़ी फ़्लेक्सिबिलिटी दिखाई, जिससे अब स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो रही है। इसके साथ ही विकास के लिए रास्ता भी तैयार हो रहा है।

अपने बिज़नेस को बेहतर बनाने के लिए MSMEs क्या कर सकते हैं:

डिजिटलीकरण: वर्तमान तकनीकी युग में सभी सूक्ष्म और छोटे बिज़नेस को नई तकनीकी अपनाकर अपने बिज़नेस को अच्छे से मैनेज़ करने और उन्हें आगे बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए। इससे उनकी बड़े बाज़ारों तक पहुंच बनेगी और ग्राहक भी बढ़ेंगे। ये दोनों चीजें होने पर बिज़नेस अपने आप आगे बढ़ेगा।

तेज़ी से मैन्युफ़ैक्चरिंग: वर्तमान में हर बिज़नेस को ग्राहक की आवश्यकताओं के हिसाब से सामान बनाने और उसे आगे बढ़ाने की ज़रूरत है। इससे उन्हें अच्छे ग्राहक मिलेंगे और उनकी सेल में बढ़ोतरी होगी, जिससे ज़्यादा लाभ होगा।

फ़ंड्स का बेहतर मैनेज़मेंट: बुरे समय में भी सूक्ष्म और छोटे बिज़नेस का संचालन अच्छे से होता रहे, इसके लिए उन्हें अपने कैश-फ़्लो और प्रॉफ़िट कमाने के तरीकों को सुधारने और उन पर काम करने की ज़रूरत है।

बेहतर तरीके से फ़ाइनेंस का मैनेज़मेंट: वर्तमान में समय की तुलना पैसों से की जाती है। ऐसे में बिज़नेस के फ़ाइनेंस को मैनेज़ करने के लिए ऐसे प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे उसे आसानी से मैनेज़ किया जा सके और समय भी बचाया जा सके।

आज भी सूक्ष्म और छोटे बिज़नेस के लिए आर्थिक परेशानियां ख़त्म नहीं हुई हैं। हालांकि, आज उन्हें पहले की अपेक्षा अच्छे से मैनेज़ किया जा सकता है। इससे बिज़नेस को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। आइए बताते हैं कैसे।

OpenBook के साथ बिज़नेस फ़ाइनेंस को आसानी से मैनेज़ करें

OpenBook को भारत के 6 करोड़ MSMEs की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे आसानी से बिज़नेस को मैनेज़ किया जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह भारत का पहला फ़ाइनेंशियल ऐप है, जिसकी मदद से तुरंत ऑनलाइन अकाउंट खोला जा सकता है। साथ ही इससे आप अपने बिज़नेस की बिलिंग, बैंकिंग, अकाउंटिंग और टैक्स सब कुछ एक जगह पर मैनेज़ कर सकते हैं।

अब आप OpenBook की मदद से बिज़नेस की अकाउंटिंग और बैंकिंग को मैनेज़ करने में हर सप्ताह 20 घंटे तक समय बचा सकते हैं। आप बचे हुए समय का इस्तेमाल अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने, नए ग्राहक बनाने और क्रेडिट लाइन/लोन लेने में कर सकते हैं।

तो अभी भी आप किस बात का इंतज़ार कर रहे हैं? आज ही OpenBook ऐप डाउनलोड करके अपने बिज़नेस की बिलिंग, बैंकिंग, अकाउंटिंग और टैक्स को एक ही जगह मैनेज़ कीजिए और अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाइए। अब OpenBook से अपना #BusinessकरोSimple.